गोसाईगंज। स्थानीय रामबली नेशनल इंटर कॉलेज के पटेल हाल में लकी बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। चार दिवसीय टूर्नामेंट में अलग-अलग वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अनूप जायसवाल ने पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
फाइनल मैच डबल वर्ग के विजेता डॉ जावेद अहमद पार्टनर वकार अहमद उर्फ कैप्टन जीत दर्ज की रनर रहे रविंद्र यादव पार्टनर सौरभ। वही सिंगल के विजेता प्रमोद उपाध्याय और रनर सौरभ मिश्रा हुए। मुख्य अतिथि अनूप जायसवाल ने कहा कि खेल आयोजन से खेल भावना बढ़ती है। खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इससे हमें स्फूर्ति प्रदान होती है। प्रतियोगिताओं में करीब 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान टूर्नामेंट के संयोजक विजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मुख्य अतिथियों के रुप आये अनूप जायसवाल अशोक मोदनवाल विजय प्रकाश मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरण किया। इस मौके पर एंपायर के रूप में रामनाथ गुप्ता अविनाश चंद्र डब्बू जावेद अहमद ओमप्रकाश मिश्रा सुरेश जी अन्नू गुप्ता मोनू टीपू प्रमोद उपाध्याय प्रेम प्रकाश समेत कई लोग मौजूद रहे।
बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, फाइनल में हुआ कड़ा मुकाबला
135
previous post