समाजसेविका ने छावनी परिषद के वृद्धा आश्रम में दिलाई शरण
अयोध्या। कौशलपुरी कालोनी की रहने वाली महिला (बबिता) की एक लम्बे इलाज के बाद कैन्टोमेंट के वृद्धाश्रम में आश्रय दिला दिया गया। बबिता पिछले तीन साल से कौशलपुरी कालोनी में भीख मांग कर रोड पर ही अपना जीवनयापन कर रही थीं। परिवार में भाई-भाभी ने उसे प्रताड़ित करके घर से बाहर निकाल दिया था। जिसका उनके आलवा कोई सहारा नहीं था। लगभग एक महीने पहले भारती सिंह, डा0 प्रियंका त्रिपाठी और कुछ अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। आज स्वस्थ्य होने के बाद उसे कैन्टोमेंट के वृद्धाश्रम के सी0ओ0 को सौंप दिया गया। महिला सेना की अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि एक लम्बे इलाज के बाद स्वस्थ्य हुई महिला को सी0ओ0 कैन्ट को सौंपा गया है। महिला के साथ उसने जीवन में पारिवारिक घटना जो घटी है वह बहुत ही दुःखद है, समाज और परिवार में लोगों में सोंच बदलने की जरूरत है ताकि ऐसी घटना किसी महिला के साथ न घटे। इस मौके पर कुमकुम, डा0 प्रियंका त्रिपाठी, आमिर अहमद सिद्दीकी, मो0 उस्मान, सौरभ सिंह मौजूद रहे।