बीएड छात्र-छात्राओं ने सीखे योग के गुर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आज हम इलनेस से वेलनेस की ओर बढ़ रहे हैं : डॉ आरके सिंह

सुलतानपुर। कमला नेहरू संस्थान के बीएड शिक्षा संकाय फरीदीपुर कैम्पस में प्रथम बर्ष के छात्र/छात्राओं द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ आरके सिंह द्वारा ‘ऊँ का तीन बार उच्चारण कराकर किया गया। तत्पश्चात बीएड प्राध्यापक डॉ हरिनारायण त्रिपाठी, एवं आशुतोष द्वारा उत्साहित छात्र-छात्राओं को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भ्रामरीप्राणायाम, पद्मासन, भुजंगासन ताणासन, एवं सूर्यनमस्कार आदि विभिन्न योग कराया गया एवं उनके लाभ भी बताये गये। योगाभ्यास कार्यक्रम के समापन के समय प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को संदेश देते हुए यह बताया कि आज हम सब भारतवासी योग को अपनी उपलब्धि मानते है। योग से बड़ी से बड़ी बिमारिया समाप्त हो जाती है। व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है। आज हम इलनेस से वेलनेस की ओर बढ़ रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि योग के पास सभी बिमारियों का सटीक उपचार है, यदि हम सब अपनी दिनचर्या के प्रारम्भिक समय में योग साधना अपनाये तो निश्चित ही निरोगी, स्वस्थ्य तथा खुशहाल रहेंगे। कार्यक्रम में संस्थान के प्राध्यापक विपिन सिंह, राम प्रताप शर्मा, दीक्षा सिंह नसरीन फातिमा, आशुतोष, अमित यादव दीपक सिंह मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya