अयोध्या की डायल 112 सेवा को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मंडल के चार जिले टॉप 25 में

अयोध्या। क्विक रिस्पांस टाइम में ही मौके पर पहुंचने वाली अयोध्या की डायल 112 प्रदेश भर में छा गई है। 112 हूटर मारते हुए समय पर पहुंचकर न सिर्फ लोगों की मदद कर रही है, बल्कि कीर्तिमान गढ़ने की तरफ बढ़ रही है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। अयोध्या में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से नीचे जा रहा है।

प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से लॉ एंड ऑर्डर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खास तौर पर अयोध्या में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने सरकार की उनके सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी बढ़ा दी। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या की सुरक्षा को लेकर लगातार बैठके करते हैं व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया करते हैं। डीजीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी समय-समय पर अयोध्या पहुंच यहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखते हैं। यहां एसएसपी राजकरण नैयर भी लगातार सुरक्षा को लेकर बैठकें किया करते हैं। डायल 112 को रिस्पांस टाइम में पहुंचने का निर्देश देते रहते हैं। यही वजह है कि पुलिस मुख्यालय से जारी रैकिंग में अयोध्या की डायल 112 को दूसरा स्थान मिला है।

डायल 112 शिकायतों पर ही नहीं लगाई जाती, बल्कि इनकी ड्यूटी रात के समय भी चौक-चौराहों पर रहती है। ये जब जागते हैं, तभी आप चैन से सो पाते हैं। रात 10 से सुबह 6 बजे तक महिला स्कॉट के जरिये भी आधी आबादी की सुरक्षा की जाती है। जिले में डायल 112 के रिस्पांस टाइम में यूं ही सुधार नहीं आया है। इसके लिए यहाँ वाहनों की संख्या बढ़ाई गई है। 52 चार पहिया वाहन व 21 दो पहिया वाहन डायल 112 में लगाये गए हैं। दोनों की वाहन बेहतर माइलेज व कम समय मे अधिक रफ्तार पकड़ने वाले हैं। चार पहिया वाहन बाजारों में व दो पहिया वाहन गलियों तक मे गस्त करने के अलावा किसी भी शिकायत पर जल्द से जल्द पहुंचने से सक्षम है। डायल 112 में वाहनों की ही संख्या अधिक नहीं है बल्कि यहां स्टाफ भी बड़ा है। कुल मिलाकर 469 पुलिस कर्मचारियों की इस पर ड्यूटी लगाई गई है। सभी को रोट्रेक्ट भी किया जाता रहा है।

इसे भी पढ़े  चेन स्नेचिंग पांच महिलाएं गिरफ्तार

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि हाल ही में पुलिस मुख्यालय से अक्टूबर की रैंकिंग जारी हुई है। अभी फिलहाल हम लोग प्रदेश में दूसरे स्थान पर हैं। अगली कोशिश रहेगी अगली बार प्रथम स्थान पर आ जाएं।

प्रदेश के टॉप 5 जिले जिला-रिजल्ट

1-रामपुर-94.81
2-अयोध्या-93.45
3-संभल-92.34
4-कासगंज-92.29
5-शाहजहांपुर-92.06

टॉप 25 में हैं मण्डल के चार जिले

2 – अयोध्या – 93.45
8 – बाराबंकी – 91.44
13 – अम्बेडकरनगर – 90.69
24 – अमेठी – 89.41

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya