अयोध्या के महंत जन्मेजय शरण के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

श्री राम जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष हैं महंत जन्मेजय शरण

भाजपा मण्डल महामंत्री की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष और जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण व उनके अन्य साथियों के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने और लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। महंत जनमेजय शरण पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री परमानंद मिश्र के ऊपर जानलेवा हमला किया और फायरिंग की। आरोपी महंत के खिलाफ कोतवाली अयोध्या में धारा 352,307,504,506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
पीड़ित परमानंद मिश्र ने बताया कि 5 फरवरी को घर जा रहे थे उसी दरमियान महंगत और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया और फायरिंग की। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली अयोध्या में की थी इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि पीड़ित पक्ष के बीच मंदिर की संपत्ति को लेकर लंबे से विवाद चल रहा है।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya