महंत नृत्य गोपाल दास को ट्रस्ट अध्यक्ष बनाए जाने पर अयोध्या के संतो जतायी खुशी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास को अध्यक्ष बनाये जाने व विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय महामंत्री बनाये जाने पर मणिराम दास छावनी में संतों ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बताते चलें कि बीते 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फरवरी में सरकार द्वारा ट्रस्ट का गठन किया गया जिसमें 9 लोगों को शामिल किया गया था ट्रस्ट के घोषणा होते ही रामनगरी अयोध्या के संतों में काफी नाराजगी रही और यह नाराजगी उस समय समाप्त होती नजर आई जब ट्रस्ट की पहली बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में चयनित किया गया और उन्हें आमंत्रित करते हुए दिल्ली बुलाया गया वहीं जब इस बैठक में देर शाम खबर आई कि महंत नृत्य गोपाल दास को अध्यक्ष चुना गया है तो अयोध्या के संतों में खुशी का माहौल छा गया।
राम जन्मभूमि के वर्तमान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास में भी जिस प्रकार से ट्रस्ट के गठन के बाद संतों में निराशा रही कि ट्रस्ट में अयोध्या के संतों को शामिल नहीं किया गया है आज वह निराशा आशा में बदल गई है ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व महामंत्री चंपत राय बनाया गया है इससे अयोध्या के लोग बहुत ही पसंद है अब वह दिन दूर नहीं कि जब भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण होगा उसमें रामलला विराजमान होंगे। वही राम वल्लभा कुंज के महंत राजकुमार दास ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास का नाम ट्रस्ट में शामिल किया गया है इससे वह काफी खुश है उन्होंने कहा कि महंत नृत्य गोपाल दास का पूरा जीवन रामलला के लिए समर्पित रहा है और राम मंदिर आंदोलन में भी लगे रहे इसलिए महंत नृत्य गोपाल दास का जो चयन ट्रस्ट व सरकार द्वारा किया गया इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है और अब सभी प्रकार की निराशा आशा समाप्त होनी चाहिए और भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हम सभी को लगना चाहिए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya