अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग: सड़क दुर्घटना में वन कर्मी की मृत्यु

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अयोध्या- रायबरेली नेशनल हाईवे पर कुमारगंज के निकट बरई पारा गांव के पास एक सड़क हादसे में वन कर्मी सूर्यभान सिंह (55) की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9:45 बजे हुई, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सूर्यभान सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूर्यभान अपनी टीवीएस मोपेड UP-44-BA-4578 सहित हाईवे पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक घटना के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और वन कर्मियों ने तुरंत घायल सूर्यभान को निकट सब सैया चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सूर्यभान सिंह, जो मांझगांव, थाना कुमारगंज के निवासी थे, वन रेंज कुमारगंज में माली के पद पर तैनात थे और मिल्कीपुर बीट के प्रभारी भी थे। वह रेंज कार्यालय से तेंधा बाजार की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर थानाध्यक्ष कुमारगंज ओमप्रकाश पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई लाल बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हादसे की खबर से सूर्यभान के परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक की लहर है, और लोग कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya