अग्नि पीड़ित परिवार से मिले अयोध्या विधायक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अग्नि पीड़ित भानमती गुप्ता के सिविल लाईन स्थित आवास पर पहुंच कर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से बातचीत की। परिवार के सदस्यों के द्वारा पड़ोसी पर आग लगाने के आरोपों को लेकर विधायक ने जांच कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। विधायक के पहुंचने पर पीड़ितों ने अपनी व्यथा उन्हें विस्तार से बतायी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामलें में पुलिस को निष्पक्ष रुप से जांच करने का निर्देश दे दिया गया है। किसी के साथ अन्याय नहीं किया जायेगा। पीड़ित परिवार के साथ हम सभी खड़े है। इस अवसर पर अमल गुप्ता, हरभजन गौड़, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, पंकज तिवारी, शिव कुमार गुप्ता, चन्द्रिका गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, तिलकराम मौर्या, विनोद जायसवाल मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आजादी के जश्न का एहसास करा गई रामनगरी में निकली तिरंगा यात्रा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya