अयोध्या विधायक ने जरूतमंदों को बांटा कम्बल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। चन्द्रबली सिंह इण्टर कॉलेज, सिरसिण्डा में पूराब्लॉक के सभी ग्रामसभाओं व जगदीश सिंह जनता जूनियर हाईस्कूल, फिरोजपुर में अयोध्या विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले मसौधा ब्लॉक के सभी ग्रामसभाओं के जरूरत मंदों को भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से बुलाकर लगभग 1500 कम्बलों का वितरण अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया।
उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुये विधायक वेद गुप्ता ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और बताया कि इस समय हो रही भीषण ठण्ड को देखते हुये प्रदेश की योगी सरकार हर हाल में जरूरतमंदों को कम्बल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश में 2500 से ज्यादा रैनबसेरों का संचालन किया जा रहा है साथ 5 लाख से ज्यादा कम्बल भी वितरित किये जा चुके है। इसके बाद विधायक ने आये हुये लोगों को कम्बल वितरित किया और खिचड़ी भोज भी कराया। जिस पर भिन्न-भिन्न गांवो से आये हुये लोगो ने अपनी खुशी जाहिर करते हुये सरकार की व विधायक की सराहना की। सिरसिण्डा में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अविचल सिंह व फिरोजपुर में आयोजित कार्यक्रम का संचालन भृगनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक हरिभजन गोंड, मण्डल अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह, शारदा यादव, कालिका सिंह, मनीराम निषाद, दिव्य प्रकाश तिवारी, प्रधान सिरसिण्डा महेन्द्र सिंह, प्रधान सरायरासी रणधीर सिंह लल्ला, प्रधान रामपुर हलवारा अवधेश यादव, प्रधान ज्ञानापुर डब्लू सिंह, प्रधान जानापुर बब्बू सिंह, उमाशंकर सिंह मुन्ना, लक्ष्मण वर्मा, मुन्ना दूबे, देवता प्रसाद पटेल, अजय सिंह बग्घे, संतराम यादव, रिंकू सिंह, शिवदुलारे सिंह, अनुराग त्रिपाठी, अमल गुप्ता, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, रमेश सिंह, रणविजय सिंह, प्रकाश यादव सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya