पर्यटन विकास के निर्माण में भ्रष्टाचार से कराह रही अयोध्या: सूर्यकांत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

डीवाटरिंग के नाम पर प्रति 60 मीटर में 8-8 लाख की बंदरबांट

अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने अयोध्या के पर्यटन विकास के नाम पर किए जा रहे निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी नेता सूर्य कांत पाण्डेय ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि पर्यटन के विकास के लिए हो रहें निर्माण के भ्रष्टाचार से अयोध्या कराह रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाकपा कि पांच सदस्यों के जांच दल ने गुप्तारघाट के घाटों के निर्माण की जांच में डीवाटरिंग के नाम पर प्रति साठ मीटर में आठ आठ लाख का बंदरबांट किया है, जबकि बोरिंग तथा डीवाटरिंग नहीं कराईं गयी है। उन्होंने कहा कि कांपर डैम, सीसी ब्लॉक के निर्माण में मानकों को दरकिनार करके भारी भ्रष्टाचार किया गया है। भाकपा नेता ने बताया कि पार्टी मुख्यमंत्री के इस कथित ड्रीम प्रोजेक्ट को ध्वस्त करने का अधिकारियों का षड्यंत्र है।
भाकपा नेता श्री पाण्डेय ने कहा कि विभाग द्वारा प्राप्त सीमेंट तथा सरिया का चालीस प्रतिशत प्रयोग किया गया और बाकी बेच दिया गया है। सीसी ब्लॉक निर्माण में सफेद बालू का प्रयोग किया गया, मोरंग नहीं प्रयोग किया गया। मानकों की धज्जियां उड़ाई गई। निर्माण स्थल पर मानक बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। भाकपा इस मामले से मुख्यमंत्री तथा प्रमुख सचिव सिचाई को अवगत कराकर मामले की जांच टीएसी से कराने की मांग करेगी।
उन्होंने बताया कि जांच समिति में पार्टी के रूप राज्य कौसिंल के सदस्य अशोक तिवारी, आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवेश ध्यानी, आल इंडिया यूथ फेडरेशन के नेता विकास सोनकर, विनीत कनौजिया सदस्य बनाएं गए हैं। समिति अयोध्या पर्यटन के नाम पर हो रहें सभी निर्माण कार्यों की जांच करेगी तथा जनता को सच्चाई से अवगत कराएगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya