अयोध्या। भाकपा नेता सूर्य कांत पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि संघ के सभी संगठन मिलकर सत्ता के षड्यंत्र से अयोध्या में आतंक फैलाने के लिए कथित धर्मसभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह धर्मसभा नहीं वल्कि अधर्मसभा है। इनकी हरकतों से सनातन संस्कृति शर्मिंदा है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि विहिप हिंदू धर्म की प्रतिनिधि नहीं है और इसे धार्मिक आयोजन का अधिकार नहीं है। इनकी हरकतों से कौरवी कृत्य झलकता है, राम की मर्यादा का अपहरण जैसी कार्यक्रम दिखाई पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि अघोषित तौर पर मिडिया मैनेजमेंट के जरिये भावनाओं की ब्रांडिंग करके चुनाव में मार्केटिंग की तैयारी हो रही हैं। भाकपा नेता ने कहा कि अयोध्या में अघोषित कर्फ्यू का माहौल बना कर स्थानीय नागरिकों को तंग किया जा रहा है और मिडिया देश में सनसनी पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से अयोध्या तक सत्ता में बैठे भाजपाई ही इस कार्यक्रम के असली आयोजक है, इनका दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया है। समय पर जनता इसका जबाब देगी।
अयोध्या में अघोषित कर्फ्यू का माहौल बना कर स्थानीय नागरिकों को किया जा रहा तंग : सूर्यकांत
128
previous post