संत समागम से प्रारम्भ होगा अयोध्या महोत्सव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-25 दिसंबर से 5 जनवरी तक होगा आयोजन

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में 17वीं बार आयोजित होने वाला अयोध्या महोत्सव इस वर्ष 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर 05 जनवरी 2026 तक स्थानीय फॉर एवर लॉन में आयोजित होगा। यह जानकारी अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचन्द्र यादव जिलपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित के साथ संयुक्त रूप से सर्किट हाऊस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। महोत्सव के संयोजक रामचन्द्र यादव ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि पर धर्मध्वजा रोहण के पश्चात अयोध्या महोत्सव का यह प्रथम आयोजन है। इस वर्ष अयोध्या महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। आगामी 25 दिसम्बर से आयोजित होने वाले महोत्सव के प्रथम दिवस दूरदूरिया पूजन एवं संत समागम का आयोजन किया जाएगा। संत समागम में अयोध्या के साधु संतों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संतों का उदबोधन होगा। कन्या पूजन के साथ 26 दिसंबर को महोत्सव का शुभारंभसमारोह आयोजित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह ने बताया कि अयोध्या महोत्सव ने जनपद अयोध्या को एक भव्य आयोजन प्रदान किया है। 2004 में प्रथम बार आयोजित होने वाला अयोध्या महोत्सव आज जनपद का प्रतिनिधि आयोजन बन गया है। जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन अयोध्या के साथ मिलकर आयोजित होने वाले अयोध्या महोत्सव का धेय्य वाक्य है लोक संस्कृतियों का संगम। अयोध्या महोत्सव में विभिन्न विधायों के कार्यक्रमों को मंच प्रदान किया जाता है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने महोत्सव की पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का यह 17वां आयोजन है जिसमें मेला झूला के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लोकसंस्कृतियों के कलाकारों को सम्मानित करने के लिए 27 दिसम्बर को फोक अवार्ड शो 28 दिसम्बर को बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 29 दिसम्बर को अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड का आयोजन किया जाना है।

इसे भी पढ़े  बम की सूचना से कचहरी परिसर में मच गई अफरा-तफरी

नव वर्ष के दिन 1 जनवरी को पॉप सिंगर रोहित चौधरी आर सी आर का लाइउ कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। सम्पूर्ण भारत के कवियों की प्रतियोगिता काव्य श्री चैम्पियनशिप 2 जनवरी को फैशन शो 3 जनवरी को बालीवुड नाईट 4 जनवरी को अयोध्या आइडल एवं सम्मान समारोह 5 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव के आयोजन हेतु प्रबंध समिति, कार्यकारिणी समिति, संयोजक मंडल एवं संरक्षक महल का गठन कर दिया गया है। सरंक्षक मंडल में पूज्य संतों को संपोजक मंडल में जनप्रतिनिधियों को समाहित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता है जबकि संयोजक मंडल में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, अध्यक्ष जिलापंचायत रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक अमित सिंह चौहान, विधायक अभय सिंह, विधायक चंद्रभानु पासवान, विधानपरिषद सदस्य अंगद सिंह, नि. विधायक इंद प्रताप तिवारी, नि.महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर संघचालक डॉ. विक्रमा प्रसाद पाण्डेय जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नि. विधायक गोरखनाथ बाबा, जिला अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ शिवेंद्र सिंह, नि. महानगर अध्यक्ष भाजपा अभिषेक मिश्रा, जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा शक्ति सिंह, प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा हर्षवर्धन सिंह, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह है।

इस अवसर पर महोत्सव के प्रबंधक आकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ, निदेशक विजय यादव, मोहित मिश्रा जनार्दन पाण्डेय बृजेश ओझा उपाध्यक्ष गिरजेश त्रिपाठी भूपेन्द्र प्रताप सिंह दानिश अंसारी अभिषेक सिंह आनन्द मोटवानी दुर्गेश पांडेप दुर्लभ संयुक्त सचिव रेगन सिंह उज्वल चौहान, सचिव शिप्रा श्रीवास्तव, निकिता चौहान, राजेश कुमार गौड़, स्वाति सिंह कार्यक्रम प्रभारी आजाद सदक सूर्यांश चोपड़ा तनु पांडेय अनिकेत आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya