अयोध्या महोत्सव : छाया रहा नाटकों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उत्साह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अयोध्या महोत्सव 2019 के विशाल सांस्कृतिक मंच पर प्रतिमा यादव द्वारा अवधी एवं भोजपुरी गायन प्रस्तुत किया गया, इस कार्यक्रम के अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या महोत्सव समिति अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष अमल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। आज जे0बी0 एकादमी के द्वारा नुक्कड़ नाटक कचरा व प्रदूषण पर प्रस्तुत किया गया। जिसमें लोगों को यह संदेश दिया गया कि कूड़े कचरे की समस्या से निपटने का जिम्मा खुद ही उठाना होगा और प्लास्टिक को नाली में नहीं बहाना होगा तथा पेड़-पौधों को हमें स्वयं ही बचाना होगा हम सब की यह स्वयं की समस्या है, इस समस्या का हल हम स्वयं ही निकालेंगे। इस अवसर पर अयोध्या महोत्सव समिति अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या महोत्सव समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय (खुन्नू), वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा आदित्य नरायण मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी कार्यसमिति भाजपा सदस्य अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता कप्तान तिवारी, आदि ने बच्चों का तथा लोगों का स्वागत किया , इस अवसर पर अयोध्या महोत्सव के विशाल पंडाल में रंगोली कला प्रतियोगिता अयोजित की गई जिसमें बेटी-बचाव, बेटी पढ़ाव, वन कटाई बन्द करो, हरे पेड़ लगाओ, प्लास्टिक हटाओ जैसे विषयों पर बच्चों ने अपनी कलाकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अयोध्या महोत्सव समिति अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, सचिव नाहिद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, उपाध्यक्ष जय शंकर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, डा0 गोपाल नन्दन, गिरीश कुमार, राघवेन्द्र कुमार, जयांश श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, बृजमोहन तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, अरूण द्विवेदी, मोहित मिश्रा, मोहित यादव, रेणुका श्रीवास्तव, रागिनी सिंह, संदीप तिवारी, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya