अयोध्या महोत्सव नाटक व नृत्य से रहा गुलजार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। हास्य कलाकार राजीव निगम की प्रस्तुति व अवधी लोकगायिका प्रकृति यादव ने अपने साथी कलाकारों के साथ गीतों को ऐसा स्वर प्रदान किया कि अयोध्या महोत्सव का पूरा पण्डाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। गुरुनानक देव के जीवन चरित्र पर पटियाला के कलाकरों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गयी। यहां आयोजित सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महंत बृजमोहन दास ने किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अवधी हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इस सांस्कृतिक विरासत को और विकसित करने की आवश्यकता है। अवधी साहित्य व गीत को बेहतर मंच लगातार प्रदान करने का यह एक प्रयास है। अवधी लोकगीत हमारी जीवनशैली, ग्रामीण परिवेश का दर्शन कराते है। साहित्यकारों व अवधी गीतकारों के प्रयासों की बदौलत अवधी भाषा का चलन वर्तमान में बढ़ा है। आज बुद्धजीवी वर्ग ही सामान्य जनता भी अवधी को आत्मसात कर रही है। अयोध्या महोत्सव न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या की संस्कृति में आध्यात्म व मर्यादा का संगम है। यहां प्रतिभाओं को लगातार बेहतर मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे वे आगे चल कर देश व दुनिया में यहां का नाम रोशन कर सके। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फैजाबाद पब्लिक स्कूल के बच्चो ने स्वच्छ भारत पर नुक्कड़ नाटक व सामूहिक नृत्य की भावभीनी प्रस्तुति करके लोगो का मन मोह लिया। कौशल्या देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं विषय में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति करके लोगो को शिक्षा प्रदान की। इस अवसर पर कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, निरंकार सिंह, जसवीर सिंह, महोत्सव समिति के सचिव नाहिद, महासचिव आकाश अग्रवाल, रेणुका श्रीवास्तव, जयपुरिया स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सतीश गुप्ता, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, रोहित रायजदा, विवेक पाण्डेय, अरुण द्विवेदी, चन्द्रशेखर तिवारी, ओमेश अग्रवाल मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya