in ,

अयोध्या महोत्सव : 75 विशिष्ट प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

गायन और नृत्य के कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुति

अयोध्या। राष्ट्रीय स्तर पर विविध कला, लोकसंस्कृति व लोकपरम्पराओं को संरक्षित करने वाले अयोध्या महोत्सव महोत्सव के सातवें दिन अयोध्या प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मधुबन सिंह एस पी सिटी अयोध्या तथा विशिष्ट अतिथि विशाल सिंह नगर आयुक्त अयोध्या आदि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत अतिथियों का अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र, बुके आदि भेंट करते हुए स्वागत किया।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने कहा कि समाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनका उत्साहवर्धन होता है। इसके साथ में वह दूसरों के लिए पथ प्रदर्शक भी होता है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का हमें कुशलतापूर्वक निवार्हन करना चाहिए। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि सफल व्यक्तियों में जिम्मेदारी लेने की क्षमता होती है। वह अपने दायित्वों को समझते है तथा देश व समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाहन करके दूसरों के लिए अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करते है। संकल्प, संस्कार व सुविचार को आत्मसात करते हुए वह कर्तव्य पथ पर सदा गतिशील रहते है।

ई रवि तिवारी के संयोजन में अयोध्या प्रतिभा सम्मान समारोह में अयोध्या के 75 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें बलराम तिवारी को पत्रकारिता, आकाश गुप्त को पुनीत फाउंडेशन हेतु, उपेन्द्र मणि त्रिपाठी को होम्योपैथ, अनुराधा को जागरण, नेहा हाशमी को समाज सेवा हेतु, अमृता त्रिवेदी को बेसिक शिक्षा, डा शालिनी चौहान को चिकित्सा, पंकज शर्मा को दद्दा फाउंडेशन एवं इमरान खान व आशा गुप्ता को कला क्षेत्र में सहित 75 विशिष्ट प्रतिभाओं को अयोध्या महोत्सव न्यास द्वारा स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र आदि प्रदान किया गया।

इसके बाद नाहिद कैफ के संयोजन में अयोध्या आइडल की भव्य प्रस्तुति हुई जिसमें गायन और नृत्य के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। रात्रि में विवेक पाण्डेय व वृहस्पति के संयोजन में सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड समारोह में भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनय कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुति हुई जिसमें मनोज सिंह टाइगर बताशा चाचा, अनुपमा यादव, मोनू अलबेला, संजय पण्डित, गुंजन सिंह, शिल्पा राज, अनारा गुप्ता, विजय यादव, विक्रांत सिंह, प्रदीप पाण्डेय चिंटू, शुभम तिवारी, माही खान आदि कलाकारों की भव्य प्रस्तुति पर महोत्सव में जन सैलाब उमड़ पड़ा।

6 जनवरी को किसान गोष्ठी, अयोध्या आइडल तथा फोक अवॉर्ड शो आदि का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अयोध्या महोत्सव केप्रबन्धक ई. रवि तिवारी, महासचिव आकाश अग्रवाल, अरूण द्विवेदी, सचिव नाहिद कैफ, उपाध्यक्ष रेणुका रंजन श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, एस बी सागर प्रजापति, विजय यादव, मोहित मिश्र, कार्यक्रम प्रभारी रेगन सिंह चौधरी, रवि चौधरी, ऋचा उपाध्याय, श्रुति श्रीवास्तव, गौरव सिंह, उज्जवल चौहान, निकिता चौहान, पूजा अरोड़ा, राजेश गौड़, अन्तरिक्ष, पुष्कर दत्त तिवारी आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  रुदौली पुलिस ने नहीं सुनी तो आईजी से लगाई न्याय की गुहार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जन्मोत्सव सप्ताह पर हुई चर्चा

अभियान के तहत विद्युत विभाग ने वसूले 8 लाख 50 हजार