अयोध्या : 4 नये कोरोना पॉजटिव, 2 हुए ठीक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 65

अयोध्या। जनपद में कोरोना पॉजटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में चार नये कोरोना पॉजटिव मरीज पाये गये वहीं दो मरीज ठीक हुए जिन्हें घर भेज दिया गया। कोराना पॉजटिव पाये गये मरीज विकास खण्ड पूराबाजार के भदौली खुर्द में एक, तारून के इमिलिया में एक तथा अमानीगंज के देवगांव में दो मरीज है। ठीक होने वाले मरीजों में मयाबाजार के बाकडगंज का एक, हैरिग्टनगंज के शुक्ला का पुरवा का एक शामिल है। जनपद में अबतक कुल 129 कोरोना पॉजटिव पाये जा चुके है जिनमें से 61 मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 65 हो गयी है।
कोरोना पॉजटिव पाये गये मरीजों को संस्थागत क्वारंटनी सेंटर न्यू ब्लाक मसौधा में 25, राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में 29, सरयू एवं लवकुश छात्रावास में 33 तथा एल-1 एल-2 कोविड केयर चिकित्सालय झुनझुनवाला में 47, एल-2 राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में 21 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। भर्ती मरीजों में 20 अम्बेडकरनगर जिले के भी शामिल है।

इसे भी पढ़े  एसटीएमएंटी योजना की मदद से एक और हृदयरोगी की बची जान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya