The news is by your side.

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत


अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के कहुआ गांव में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा कायम किए जाने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। महिला के तीन बच्चे भी हैं। ग्राम कहुआ निवासी राघवराम मौर्य की पत्नी मंजू जलकर गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले जाया गया। सीएचसी के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पाकर मृतका के मायके वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घटना को पारिवारिक कलह बताते हुए महिला को जलाकर मार दिए जाने का आरोप लगाया। घटना के संबंध में मृतका मंजू के भाई दुर्गेश मौर्य ने बताया कि उनकी बहन की मृत्यु का मुख्य कारण पारिवारिक कलह है। ससुराल वाले काफी दिनों से उसके जान के पीछे लगे थे।मंजू की सास बात-बात में विवाद करके घर में कलह मचाए रहती थी। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा कायम किए जाने के लिए मृतका के मायके की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। सुसंगत धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतका की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला तीन बच्चों की मां भी है।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.