आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या ने हासिल किया चौथा स्थान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वर्ष 2020 के बाद पहली बार टॉप-10 में शामिल

अयोध्या। जनपद अयोध्या ने जन शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए माह मई 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है जब जनपद अयोध्या ने आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में स्थान बनाया है।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जनपद प्रशासन की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त उपलब्धि को बनाए रखते हुए शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में और अधिक सुधार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाकर जनविश्वास को मजबूत किया जाएगा।

इसे भी पढ़े  कृषि विश्वविद्यालय कार्यालय पैदल पहुंचे कुलपति

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya