सतत विकास लक्ष्य पर जागरूकता अभियान

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

झुनझुनवाला पीजी कालेज से 13 फरवरी को होगा शुरू

अयोध्या। अवध पीपुल्स फोरम अपने नियमित युवा विकास और सामाजिक समावेश के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए 13 फरवरी को झुनझुनवाला पीजी कॉलेज से सतत विकास लक्ष्य के विषय में युवाओं के साथ जागरूकता अभियान (एसडीजी) कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है। अभियान का संयोजन कर रहे शिवांशु मिश्रा ने बताया कि युवाओं में सतत और समावेशी विकास के संबंध में जागरूक किया जायेगा। युवाओं के साथ सतत विकास लक्ष्य के सभी 17 गोलों शून्य गरीबी, शून्य भुखमरी, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली, गुणवत्तापूर्वक शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, सस्ती एवं प्रदूषण-मुक्त ऊर्जा, उत्कृष्ट कार्य और आर्थिक विकास, उधोग, नवाचार और बुनियादी सुविधाएं, असमानताओं में कमी, संवहनीय शहर और समुदाय, संवहनीय उपभोग और उत्पादन, जलवायु कार्यवाही, जलीय जीवों की सुरक्षा, थलीय जीवों की सुरक्षा, शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएं और लक्ष्य हेतु भागेदारी पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। जिससे की सतत विकास लक्ष्य के संबंध में युवाओं को जानकारी हो। वो इस विषय में आपसी विमर्श करते हुए राष्ट्रीय विकास में अपना पूरा योगदान कर सके। यह अभियान अवध पीपुल्स फोरम और भारतीय प्रतिष्ठान दिल्ली के तत्वधान में किया जा रहा है। ये अभियान फोरम फ़ैज़ाबाद और अम्बेडकरनगर में एक साथ संचालित किया जायेगा। अभियन का लक्ष्य दो हज़ार युवाओं तक सीधे गोल पर संवाद करने का है। अभियान के दौरान समुदाय एवं शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे युवाओं को चिन्हित किया जायेगा। जो समावेशी एवं सभी के लिए मिलकर काम करने का अगुवाई करने में सक्षम हो उनकी टीम बनाकर सामुदायिक विकास कार्यक्रम संचालित किया जायेगा।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya