विवेकानंद युवा महोत्सव समापन पर प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रुद्रावली इकाई के द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद युवा महोत्सव का समापन समारोह गयादत्त राजनारायण जन विकास इण्टर कॉलेज शुजागंज में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती व युवाओ के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यर्पण व उनके सम्मुख दीप जलाके मुख्य अतिथि घनश्याम शाही , मुख्य वक्ता देवानंद तिवारी व प्राधानाचार्य सुरेंद्र प्रकाश तिवारी ने किया। स्वामी विवेकानंद युवा महोत्सव के अंतर्गत सम्पन्न हुई प्रतियोगिताओं के सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया द्य कार्यक्रम का संचालन जिला विश्वविद्यालय संपर्क प्रमुख शुभम तिवारी ने किया द्य मुख्य अतिथि प्रान्त संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि सर्वधर्म समभाव हिंदुत्व की विशेषता है। स्वामी विवेकानंद ने निर्धन, कमजोर, असहाय वर्ग के उत्थान के लिए नर सेवा, नारायण सेवा का अभिनव धर्म दिया और आज भी वो हम सबके प्रेरणास्रोत है। मुख्य वक्ता डॉ देवानंद तिवारी ने विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला और कहा कि युवा शक्ति ही हर मुश्किल को परास्त कर सकती है। हमें स्वामी जी के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्रधानाचार्य सुरेन्द्र प्रकाश तिवारी ने ऐसे आयोजन के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बधाई देते हुए कहा कि भारत के असली हीरो स्वामी विवेकानंद हैं, जिनसे युवाओं को सबक लेना चाहिए। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप , सौरभ शर्मा , शिवम तिवारी ,नैमिष त्रिवेदी , सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  सिंधी सेंटर में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya