अन्तर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में अवध विवि को मिला दो रजत पदक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कुश्ती में नीलम यादव ने 50 किलोग्राम व भारती बघेल ने 57 किलोग्राम में प्राप्त किया रजत पदक

अयोध्या। अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को एक दिन में दो रजत पदक प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय के लिए आज का दिन उपलब्धि पूर्ण रहा। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भवानी हरियाणा में चल रही अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में कुमारी नीलम यादव ने 50 किलोग्राम के भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वही भारती बघेल को 57 किलोग्राम में रजत पदक प्राप्त हुआ। दूसरी ओर देशभक्त विश्वविद्यालय मंडी, गोविन्दगढ़, पंजाब में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अन्तर विश्वविद्यालयी खो-खो पुरूष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय की खो-खो पुरूष टीम ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय को हराकर प्रतियोगिता क्वालीफाई कर ली है। इस प्रतियोगिता में देशभर के कई विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी भाग किया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि अब खेल प्रतिभायें राष्ट्रीय स्तर पर निखर रही है जो विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। बधाई देने वालों में प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो0 एम0पी0 सिंह, क्रीड़ा सचिव डॉ0 संतोष गौड़, क्रीड़ा उपसचिव डॉ0 मुकेश वर्मा सहित अधिकारी, क्रीड़ा परिषद के सम्मानित सदस्य, टीम मैनेजर डॉ0 रजनीश पाण्डेय, टीम कोच प्रेम चन्द्र व अन्य ने हर्ष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े  धूमधाम से मनाया गया गायत्री पब्लिक स्कूल का 12वां वार्षिकोत्सव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya