अवध विश्वविद्यालय को महिला कुश्ती में मिली दोहरी सफलता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मालती यादव ने कुश्ती प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को दिलाया कांस्य पदक

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने चौधरी वंशीलाल विश्वविद्यालय भिवानी, हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने का सिलसिला जारी रखा। प्रतियोगिता के आखिरी दिन बुधवार को विश्वविद्यालय की खिलाड़ी छात्रा मालती यादव ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल करके विश्वविद्यालय को दोहरी सफलता दिलाई। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने कुल पांच कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। विश्वविद्यालय के पुरूष तथा महिला कुश्ती पहलवानों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रचने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने खिलाड़ी छात्रों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौराविन्त होने पल है। खिलाड़ियों के अथक परिश्रम से विश्वविद्यालय को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। इन खिलाड़ी छात्रों को विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय स्तर पर पदक जीतने पर नन्दनी नगर महाविद्यालय के प्रबन्धक एवं राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह ने खिलाड़ी पहलवानों और उनके कोच को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ0 आशीष प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पाँचवा स्थान प्राप्त करके खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल के लिये क्वालीफाई कर लिया है। खिलाड़ियों से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में पदको के साथ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर वित्त अधिकारी प्रो. चयन कुमार मिश्रा, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सन्तोष गौड़, डॉ.मुकेश वर्मा, डॉ. दुष्यन्त सिंह, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, डॉ .कपिल राणा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अयूब सिद्दीकी, शिव कुमार सिंह, एस. एन. सिंह, राम स्वारथ वर्मा सहित खेल संघों से जुड़े खिलाड़ियों तथा पदाधिकारियो ने हर्ष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े  रील की दिल्लगी बना रही दिमाग़ का दही : डा. आलोक मनदर्शन

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya