होली पार्टी आयोजित करने का सोच रहे हैं तो इन बेहतरीन आइडियाज को अपनाएं

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

ब्यूरो। होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं और यकीनन इसके लिए आप कई तैयारियां कर रहे होंगे। इस दौरान अगर आप होली पार्टी आयोजित करने का सोच रहे हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। इसके जरिए आप अपने खास लोगों के साथ रंगों के त्योहार का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। आइए आज हम आपको ऐसे बेहतरीन आइडियाज देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी होली पार्टी को सुरक्षित और बहुत ही मजेदार बना सकते हैं।

होली के गानों के साथ एक थीम रखें

सबसे पहले अपनी होली पार्टी के एक यूनिक और मजेदार थीम बनाएं। आप चाहें तो बॉलीवुड थीम को चुन सकते हैं क्योंकि होली के ऊपर बॉलीवुड के बहुत सारे गाने हैं, जिन्हें आप अपनी प्लेलिस्ट से जोड़ सकते हैं और अपने मेहमानों के साथ थिरक सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप ढोल की भी व्यवस्था कर सकते हैं। रंगों से खेलते हुए ढोल पर नाचकर होली पार्टी का मजा दोगुना कर सकते हैं।

रंग-बिरंगी सजावट लगेगी बेहतरीन

अगर आप अपने घर पर होली पार्टी आयोजित करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए रंग-बिरंगी सजावट करें। आप अपने घर को रंग-बिरंगे फूलों से सजा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, होली पार्टी के लिए अपने घर को सजाने के लिए आप रंग-बिरंगे गुब्बारों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो घर के पर्दों और तकियों के कवर्स का इस्तेमाल करके भी घर को सजा सकते हैं और इसमें रंग-बिरंगे पर्दे और कवर आपके काम आएंगे।

स्वादिष्ट स्नैक्स और ड्रिंक्स की करें व्यवस्था

भले ही पार्टी कोई भी हो, अगर उसमें स्नैक्स और ड्रिंक्स न हो तो वह अधूरी सी लगती है। अगर आप होली पार्टी आयोजित कर रहे हैं तो उस जगह पर एक कोने में एक से दो टेबल लगा दें और उस पर ठंडाई के साथ कुछ मॉकटेल ड्रिंक्स और तरह-तरह के स्नैक्स रखें ताकि मेहमान खुद से लेकर इन चीजों का जायका ले सकें।ट आप चाहें तो होली स्पेशल मिठाई जैसे गुजिया और मालपुआ आदि भी रख सकते हैं।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में गरीबों की जमीन छीनने वालों को भगवान श्रीराम नहीं बख्शेंगे : अखिलेश यादव

सही चीजों से खेलें होली

बेहतर होगा कि आप अपनी होली पार्टी में केमिकल्स युक्त रंगों की बजाय फूलों को रखें। अगर आपका फूलों से होली खेलने का मन नहीं है तो ऐसे में आप ऑर्गेनिक रंगों के विकल्प को भी अपना सकते हैं। ये रंग फूलों से बनाए जाते हैं। दरअसल, ऐसे कई फूल होते हैं जिनकी मदद से गुलाल या फिर अन्य कई तरह के रंग बनाए जा सकते हैं और इनसे त्वचा और बालों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya