अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे चुके व श्री रामजन्म भूमि आंदोलन के अग्रिणी अशोक सिंघल की 93वीं जंयती पर रिकाबगंज स्थित श्री राम जनकी मंदिर परिसर में भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्वांजलि व श्रद्वा सुमन अर्पित की । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये भाजपा महानगर संयोजक संस्कृतिक प्रकोष्ठ दिनेश जायसवाल ने कहा कि अपने जीवन के अन्तिम क्षणों तक श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर की परिकल्पना संजोये और आजीवन हिन्दू हितों व अधिकारो की रक्षा के लिए सदैव तत्पर तथा संघर्ष करते रहे। वह दिन दूर नही जब अयोध्या में प्रभू श्रीराम का भव्य मंदिर का उनका सपना अब साकार होने वाला है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव शुक्ला व भाजपा मण्डल महामंत्री ओम मोटवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि श्री राम जन्म भूमि आंदोलन के शलाका पुरूष स्व0 िंसंघल जी ने अपने जीवन के आंदोलन काल में विरोधी विचारधाराओं की सरकारों का खूब दमन व अत्याचार झेला। अन्ततः उनकी अथक मेहनत व प्रयास रंग लायी। यही वजह है कि आज भारत माता और हिन्दूओं के माथे पर लगा कंलक बाबरी मस्जिद का अस्तिव समाप्त हो चुका है। जल्द ही भगवान श्री राम जी के मंदिर का निर्माण का सपना भी पूरा होना तय है। इस अवसर पर अरविन्द त्रिवेद्वी, अजय ओझा, पार्षद अन्नू जायसवाल, जयसिंह छोटे, रवि वैश्य, जितेश राजपाल, पंकज तिवारी, संजय द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
अशोक सिंघल की मनायी 93वीं जंयती
11