अशोक पाण्डेय, फारूक सैयद व अनामिका सिंह को मिलेगा माटी रतन सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने की घोषणा


अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा दिये जाने वाले प्रतिष्ठित माटी रतन सम्मान चयन समिति के विद्वानों ने विभिन्न माध्यम के सहायता से वर्ष 2023 के लिए चयनित नामों की घोषणा बुधवार को कर दी गयी। अवन्तिका सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि इसबार हिन्दी के क्षेत्र में प्रसिद्ध साहित्यकार अशोक कुमार पाण्डेय, उर्दू के लिए फारूक सैयद, व सामाजिक कार्यों के लिए लोक गायिका अनामिका सिंह को माटी रतन सम्मान से सम्मानित किया जायगा।

उन्होंने बताया कि माटी रतन सम्मान पूर्वांचल के नोबल पुरस्कार की तरह प्रतिष्ठित है। देश में शहीदों की स्मृति में दिया जाने वाला यह एकमात्र सरकारी गैर-सरकारी सम्मान है। हिन्दी उर्दू के देश के जाने-माने साहित्यकार प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि माटी रतन सम्मान पाने वालों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण जैसे सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इसमें बेकल उत्साही,अदम गोंडवी, प्रोफेसर मलिकजादा मंजूर, अनवर जलालपुरी,डा विजय बहादुर सिंह,डा दूधनाथ सिंह, अरुणिमा सिन्हा, नेहा सिंह राठौर प्रमुख हैं।

उन्होंने बताया कि यह सम्मान काकोरी एक्शन के शहादत दिवस 19 दिसंबर को भव्य समारोह आयोजित करके प्रदान किया जाएगा। 1998 को ग्राम सभा सनेथू में प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम का यह पचीसवां वर्ष है। यह रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सलाम जाफरी, ज़फ़र इक़बाल, विश्व प्रताप सिंह अंशू आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  होली का रंग,मिटाता है मनो-रंज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya