माटी रतन सम्मान से नवाजे गये अशोक कुमार पाण्डेय, फारुक सैयद व डा. अनामिका सिंह

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-शहीद अशफाक उल्ला खां के पौत्र शादाब उल्ला खां ने समारोह में प्रदान किया सम्मान


अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा दिए जाने वाला माटी रतन सम्मान अशोक कुमार पाण्डेय इतिहासकार, फारुक सैयद उर्दू तथा गायिका डा अनामिका सिंह को प्रदान किया गया। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के पौत्र शादाब उल्ला खां ने यह सम्मान प्रेस क्लब में आयोजित शानदार समारोह में प्रदान किया गया। समारोह अशफाक उल्ला खां के 96 वें बलिदान दिवस पर आयोजित किया गया। संस्थान का यह पचीसवां वर्ष रहा।

 

-भगतसिंह व गांधी के संयुक्त विचार किसी समाज को मजबूत बनाने में सक्षम : अशोक कुमार पाण्डेय


समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ इतिहासकार अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि भगतसिंह तथा गांधी के संयुक्त विचार किसी समाज को मजबूत बनाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जो लोग इन महापुरुषों को अलग करते हैं वह इतिहास की समझ नहीं रखते है। श्री पाण्डेय ने कहा कि यह दोनों गाड़ी के दो पहिए के समान है। उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर अनेकों गहरे तंज़ किए और कहा कि संविधान को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है।

समारोह के पूर्व अतिथियों ने शहीद कक्ष मंडल कारागार स्थित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद कक्ष में संस्थान के अध्यक्ष मणीन्द्र शुक्ला मन्नू ने मुख्य अतिथि को अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा भेंट किया जिसे उन्होंने प्रेस क्लब लाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा नूरुल इस्लाम की छात्राओं ने संस्थान का गीत प्रस्तुत करके समारोह की शुरुआत की।

इसे भी पढ़े  सीएम योगी से मिले विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान

बलिदान दिवस समारोह में संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने जोरदार संबोधन करते हुए कहा कि सरकार अशफाक उल्ला खां के महिमामंडन से घबराती है, अशफाक बिस्मिल क़ौमी एकता के प्रतीक हैं सरकार नफरत की खेती की फसल काटने में लगी है। समारोह में नगर निगम के महापौर, ओमप्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र, संजय तिवारी, आदि ने संबोधित किया। संस्थान के पदाधिकारी जसवीर सिंह सेठी, अब्दुल रहमान भोलू, विश्व प्रताप सिंह अंशू, विकास सोनकर,राजू खान, लड्डू लाल यादव, मीरा यदुवंशी, राजेन्द्र यादव आदि ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रतियोगिता पुरस्कार, गरीबों को छात्रवृत्ति,अंध विद्यालय के बच्चों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए। गुरु कुल यतीमखाना तथा मूक-बधिर के छात्रों मो अल्ताफ, आयुष कुमार तथा कुलदीप को शांति सिंह स्मृति छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।


डा शैलेश पाण्डेय स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान के अलावा सांत्वना पुरस्कार जान्हवी सिंह,अर्तिका पाण्डेय, समीक्षा तिवारी,वेदांशि त्रिपाठी, मनीष दूबे को तथा गीता देवी पाण्डेय स्मृति निवंध प्रतियोगिता में वेग प्रताप रावत, सुप्रिया यादव,अनिका सिंह,उरुज फातिमा, अंजलि जायसवाल को पुरस्कृत किया गया। सभी छात्रों को मुख्य अतिथि ने नक़द तथा प्रसस्ति पत्र प्रदान किया। समारोह का समापन राष्ट्र गान से किया गया, कार्यक्रम का संचालन दानबहादुर सिंह ने किया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya