100
शादी विवाह मांगलिक कार्य में ऑर्डर की विशेष सुविधा
अयोध्याI अशोक दही वाले स्वीट का उद्घाटन प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अशोक मोदनवाल द्वारा विधिवत पूजा पाठ करते हुए फीता काटकर किया गया I अशोक मोदनवाल ने बताया कि मिठाई के दुकान का अनुभव हम लोगों को 70 वर्ष पुराना है 70 वर्ष से लगती चली आ रही है इसी क्रम में आज हम लोगों ने अपने नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया है हमारे यहां शुद्ध खाद्य पदार्थों से निर्मित सभी प्रकार की मिठाईयां उपलब्ध रहेंगी I
शादी विवाह मांगलिक कार्य में ऑर्डर की विशेष सुविधा मिलेगी और आने वाले समय में हम लोग रेस्टोरेंट भी संचालित करेंगे I हमारे यहां कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन भी किया जाएगा I मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल ने बताया कि यह हमारे समाज के लिए हर्ष का विषय है कि 70 वर्ष से मिठाई की दुकान चला रहे अशोक मोदनवाल आज अपने नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन कर रहे हैं I हम पूरे समाज की तरफ से शुभकामनाएं देते हैं उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद मोदनवाल अध्यक्ष मोदनवाल समाज चंदन मोदनवाल राजकुमार मोदनवाल नवीन मोदनवाल मोहित मोदनवाल आशीष गुप्ता संदीप मोदनवाल मौजूद थे I