आसरा फाउंडेशन ने महिला बंदियों को दिया होली का सामान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महिला कारागार में बंद 80 महिलाओं व 12 बच्चों को दिया गुझिया सामग्री, रंग, गुलाल व पिचकारी

अयोध्या। हर वर्ष की भांति आसरा फाउंडेशन ने जिला कारागार अयोध्या की महिला बैरक में बंदियों के बीच गुझिया की सामग्री,रंग,गुलाल बच्चों की पिचकारी आदि लेकर पहुँचा।इस अवसर पर कुल 80 बंदियों एवं 12 बच्चों के लिए होली के सामान उपलब्ध कराए गए।अध्यक्ष शिल्पी चैधरी के अनुसार होली के समय हर परिवार में महिलाएँ बहुत व्यस्त रहती जो जेल में निरुद्ध महिलाओं के लिए मानसिक प्रताड़ना के समान ही है,ऐसे में उन्हें त्यौहार पर कोई कमी न महसूस हो यह संस्था का हमेशा से प्रयास रहा है। गुझिया बनाने की सामग्री देने के पीछे भी यही उद्देश्य है कि वे अपने समय का उपयोग करें और अवसाद का शिकार न हों।साथ ही बच्चों को किसी किस्म की कमी न महसूस हो यह सदस्यों का प्रयास रहता है। आयोजन में उपाध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह,अनीता सिंह ,मोना रस्तोगी, पारुल अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने संस्था के अनवरत सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़े  मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण के संयुक्त कार्यालय भवन का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya