कला व कलाकारों के उत्थान में सहायक होगा स्वदेश संस्थान : खालिक अहमद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सागर कला भवन का हुआ शुभारम्भ

अयोध्या। स्वदेश संस्थान के सागर कला भवन का शुभारम्भ नाका चुंगी पर प्रसिद्ध चित्रकार मास्टर खालिक अहमद ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्थान कला और कलाकारों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अवध विवि के दृश्य कला विभाग के प्रमुख डा. प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने भी संस्थान की सराहना किया। चित्रकार महेश योगी ने सबका सम्मान सबका विकास की अवधारण को साकार करने के लिए कलाकारों का आहवान किया। इस मौके पर कला भवन के राष्ट्रीय संयोजक व संस्थापक शिव बक्श सागर प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 101 कलाकारों का सम्मान किया जा रहा है। इस मौके पर राम सुन्दर प्रजापति, डाॅ. पंकज आदि ने भी विचार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े  कलयुग का सबसे बड़ा दान रक्तदान : जय शंकर पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya