कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के घर पहुंचकर परिवार का लिया हाल चाल

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

संक्रमित व्यक्ति को विशेष रूप से एहतियात बरतने की आवश्यकता

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा बैठक के बाद विकास भवन से निकलकर मकबरा, घोसियाना होते हुये खोजनपुर कालोनी में पहुचे जहां पर उन्होंने चल रही साफ-सफाई का निरीक्षण किया इसके बाद जिलाधिकारी यहां से निकलकर नियावा चौराहा व बालक राम कालोनी में कोविड 19 से संक्रमित व्यक्तियों के घर पहुंचकर संक्रमित व्यक्ति एवं उसके परिवार के बारें में हाल चाल पूछा।

उन्होंने संक्रमित व्यक्तियों के परिवारों से कहा कि घबराने की आवश्यकता नही है। जिला प्रशासन आप सभी के साथ है। संक्रमित व्यक्ति को विशेष रूप से एहतियात बरतने की आवश्यकता है। इसके बाद जिलाधिकारी ने नियावा चौराहे से होते हुये सीधे अयोध्या श्मशान घाट पहुंचे जहां पर उन्होंने लकड़ी दुकानदारों से लकड़ी को उचित दामों में नगर निगम द्वारा निर्धारित दरों पर ही बेचने के कड़े निर्देश दिये। नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्रों में और नगर पालिका द्वारा नगर पालिका क्षेत्रों तथा नगर पंचायत द्वारा नगर पंचायत क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन का कार्य युद्वस्तर पर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  पुलिया से भिड़ी छत्तीसगढ़ के श्रदालुओं की कार,तीन घायल

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya