अयोध्या। रात्रि गश्त के दौरान दर्शननगर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, एसआई राघवेन्द्र प्रताप यादव, एसआई बृजेश यादव ने मुखबिर की सटीक सूचना पर पाराखान चौराहे पर खड़े एक व्यक्ति को धर दबोचा। उसके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की शिनाख्त दिलीप कुमार पुत्र साधूराम निवासी गंगाराम का पुरवा सरेठी कोतवाली अयोध्या के रूप में हुई है। पकडे गये आरोपी के विरूद्ध एनडी पीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
स्मैक के साथ गिरफ्तार
137
previous post