आकिब खान ने अयोध्या का नाम किया रोशन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नेपाल के काठमांडू में नरेश सूर्य क्लासिक फस्ट इंटरनेशनल शो में जीता गोल्ड मेडल

अयोध्या। नेपाल के काठमांडू में नरेश सूर्य क्लासिक फस्ट इंटरनेशनल शो का आयोजन 17 से 19 अगस्त के बीच हुआ था। जिसमें पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल अयोध्या के आकिब खान ने जीता। इसके साथ में ओवरआल चैम्पियन आफ चैम्पियन की ट्राफी जीतकर उन्होने अयोध्या का नाम रोशन किया है।

यहां मुख्य अतिथि के रुप बालीवुड एक्टर व फिटनेस आईकन साहिल खान ने उन्हें यह अवार्ड दिया। आकिब को अयोध्या महोत्सव न्यास के द्वारा समारोहपूर्वक अयोध्या रत्न से सम्मानित भी किया जा चुका है।

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या महोत्सव न्यास के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभाओं को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया जाता है। विविध कला, लोकसंस्कृति व लोकपरम्पराओं को संरक्षित करने वाले अयोध्या महोत्सव के आयोजनों में प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है। आकिब खान ने अपनी लगन व मेहनत से आज जो स्थान प्राप्त किया है।

वह विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभाओं के लिए पथ प्रदर्शक की भांति है। छात्रों के भीतर विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाएं होती है। अगर उनको पहचानकर उसे अनुकूल परिवेश प्रदान किया जाय वह अपने क्षेत्र व समाज का नाम रोशन करते है।

इसे भी पढ़े  रामनगरी की गरिमा को मिलेगा नया द्वार, अयोध्या में बन रहा भव्य 'तिलक प्रवेश द्वार'
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya