लोकतंत्र के महापर्व में बढ़–चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर : प्रो. मनोज दीक्षित

अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या के द्वारा मतदाता जागरूकता के भारत विजय अभियान के अंतर्गत नेशन फ़र्स्ट वोटिंग मस्ट का कार्यक्रम अवध विश्विद्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में कराया गया | इस कार्यक्रम में बौद्धिक जगत से जुड़े शिक्षक , अधिवक्ता , समाजसेवियों आदि को देश मे शत प्रतिशत मतदान कराने के प्रयास के लिए कृत संकल्प कराया गया | इस  कर्यक्रम का शुभारम्भ अवध विश्विद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया , विवेक सिंह ने किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज दीक्षित ने कहा कि आज भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है इसका मूल कारण यह भी रहा कि हमने एक स्थिर सरकार चुन कर पिछले लोकसभा चुनावो में संसद तक पहुचायी थी उसी का यह परिणाम है | शत प्रतिशत मतदान हेतु सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं और संगठनों द्वारा प्रयास किया जा रहा है इस कार्यक्रमो में हम अपनी सहभगिता सुनिश्चित कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करेंगे | इसलिए आप सभी बुद्धजीवियों से अनुरोध है कि आप लोग इस लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ के हिस्सा लीजिये और भारत निर्माण में अपना योगदान दीजिये | मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गाड़िया ने कहा कि सरकारों के कार्य की गति को बढ़ाने के लिए हमे एक स्थिर सरकार के निर्माण की आवश्यकता है जो भारत को प्रत्येक क्षेत्रो में आगे बढ़ाने का कार्य करे | आज भारतवर्ष ऐसे मुकाम पर खड़ा है जहाँ से व संसार को एक नई दिशा और दशा देने का कार्य कर सकती है इस लिए यह लोकसभा चुनाव बहुत आवश्यक है और इसमें अत्यधिक लोगो की सहभागिता होना नितांत आवश्यक है | राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश वर्मा ने बताया कि मतदाताओ की मदद करने के लिए सभी बूथों पर विद्यार्थी परिषद के एक एक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे | सभी कार्यकर्ताओं को इसका प्रशिक्षण अवध विश्विद्यालय के आई ई टी विभाग में दिया गया  | इस दौरान प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक विवेक सिंह  , प्रांत उपाध्यक्ष डॉ नागेंद्र सिंह , डॉ मीनू दूबे , प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अभिजीत मिश्रा , जिला प्रमुख मनीष सिंह , सह प्रमुख शुचिता पांडेय , महानगर अध्यक्ष डॉ मोनिका परमार , महानगर उपाध्यक्ष डॉ ममता सिंह ,  डॉ आर यन राय , डॉ के के वर्मा , डॉ राम लखन , डॉ एस एन शुक्ला , विनीत सिंह , डॉ बी० के० सिंह , आशुतोष , संगठन मंत्री अजय प्रताप आदि उपस्थित रहे |

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya