अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप : प्रो. जसवंत सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पीएम उषा के कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अंटार्कटिका के रहस्य हो जाना

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री विभाग में पीएम उषा के सॉफ्ट कॉम्पोनेंट के तहत आयोजित कार्यशाला के चैथे दिन मुख्य वक्ता प्रो0 जसवंत सिंह, पूर्व आचार्य पर्यावरण विभाग अवध विवि ने अंटार्कटिका में जैव विविधता के रहस्य से विद्यार्थियों को परिचित कराया। उन्होंने कहा कि अंटार्कटिका के वातावरण बहुत ही ठंड एवं हवादार है।

पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। लोगों के लिए कठिन है। उन्होंने विद्यार्थियों को आने वाली बधाओं से परिचित कराया। कार्यशाला में डॉ0 देव बक्श सिंह सहायक आचार्य बायोटेक्नोलॉजी विभाग सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने प्रतिभागियों को बायो इनफॉर्मेटिक्स में प्रयोग होने वाले डेटाबेस एवं टूल्स के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने बायोइनफॉर्मेटिक्स के अनुप्रयोग को सरलता बताया। इसी क्रम में डॉ0 प्रभास कुमार पांडे ने जेनेटिक इंजीनियरिंग से कैसे अनुवांशिक बीमारियों से इलाज किया जा सकता है।

इससे अवगत कराया। कार्यशाला की अध्यक्षता बायोकेमेस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो0 फर्रुख जमाल ने की। उन्होंने जेनेटिक इंजीनियरिंग को कैसे प्रयोगशाला से धरातल तक क्रियान्वित किया जा सकता है। इस पर विस्तृत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 मणिकांत त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रो0 नीलम पाठक, डॉ0 संग्राम सिंह, डॉ0 नीलम यादव, डॉ0 सी0वी0 श्रीवास्तव, डॉ0 पंकज सिंह, डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya