अयोध्या। जनपद पुलिस ने पुराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव क्षेत्र में हुई हत्या और जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पूराकलन्दर थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पाण्डेय की पुलिस टीम ने इन्द्रभान सिंह पुत्र हंसराज निवासी ग्राम कन्दैला थाना पूराकलन्दर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनकी हत्या,जानलेवा हमला, बलवा और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा में दर्ज मुकदमें में तलाश थी। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया है।