समाजवादी पार्टी को मिल्कीपुर क्षेत्र में एक और झटका

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने थामा भाजपा का दामन

मिल्कीपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक गठजोड़ पूरी तरह से चरमोत्कर्ष पर है। इसी क्रम में हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र जिला पंचायत क्षेत्र द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य के पति सपा नेता रामसुंदर सरोज ने हैरिंगटनगंज ब्लाक क्षेत्र के भाजपा नेता संतोष सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधानो एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

मंगलवार को उन्हें पार्टी कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह एवं जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मौजूद हैरिंग्टनगंज के वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सिंह ने लोकसभा उम्मीदवार लल्लू सिंह को हैरिंगटनगंज ब्लॉक क्षेत्र सहित समूचे मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों के अंतर से लीड दिलाने की बात कही। इस मौके पर दर्जनों भाजपा नेता सहित तमाम ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पृथ्वी दिवस पर की गई अयोध्या के कुंडों की विशेष सफाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya