अयोध्या। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में हार्डी रोगियों की हो रही मौत को चिता जनक मानते हुए प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में कीमती और कारगर साबित हृदय रोगियों के लिए जीवन दयनीय मानी जाने इंजेक्शन को आम जन के लिए निःशुल्क लगाने के निर्देश दिए जिसके लिए संबंधित चिकित्सक को लखनऊ के डाक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्वेदिक अनुसंधान के हृदय रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर उक्त हृदय रोग से पीड़ित मरीज को 40 एमजी की एक डोज लगानी पड़ती है जिसके बाद मरीज को किसी भी नजदीकी हार्ट केयर तक ले जाया जा सकता है।
इससे पूर्व इस तरह के मरीज हायर सेंटर पहुंचने से पूर्व ही मौत का शिकार हो जाया करते थे। मौत के आंकड़े को गम्भीरता से लेते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध करवा दिया। जबकि इस इंजेक्शन की बाजार कीमत लगभग 50 हजार है। वहीं सरकार की इस पहल से जनता ही नहीं बल्कि डॉक्टरों ने भी जम कर सराहना कर रहें।
कुछ ऐसा ही एक मामला गुरुवार की शाम अयोध्या जिला चिकित्सालय में देखने को मिला जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ आशीष पाठक के पास सीएचसी बीकापुर से रेफर 55 वर्षीय सर्वदीन पुत्र स्व पंचुराम निवासी बांटतापुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या के पुत्र जो कुमारगंज थाने बतौर होमगार्ड ड्यूटी पर ने बताया कि उनके पिता को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
जिसके बाद बिना देर किए आईएमओ डॉक्टर पाठक ने मरीज का इलाज शुरू किया। वहीं ईसीजी में उन्हें हार्ट की दिक्कत दिखाई पड़ी तो उन्होंने तत्काल आरएमएल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अमरेश कुमार सिंह को मैसेज कर तत्काल इलाज के दिशा निर्देश लिया हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह पर ही मरीज को सरकार की तरफ से उपलब्ध कीमती इंजेक्शन की डोज लगाई गई जिसके बाद मरीज ने राहत की सांस ली। मरीज को भौरा राहत मिलते ही डॉ पाठक ने उनके पुत्र को लखनऊ ले जाने की सलाह दी किंतु आर्थिक रूप का हवाला देकर मरीज के तीमारदार ने मरीज को आगामी सुबह लेजाने की बात लिखित रूप से देकर मरीज को जिला अस्पताल में ही भर्ती रहने की अनुमति लिया।