अयोध्या पहुंचा 11 सदस्यीय कोरियाई दल, किया मातामही को नमन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महापौर ने किया स्वागत, स्मारक के विकास में सहयोग का वादा


अयोध्या। कोरिया का 11 सदस्यीय दल मंगलवार को अयोध्या पहुंचा और राजकुमारी सूरीरत्ना (दक्षिण कोरिया के गया राज्य की महारानी हेलो ह्वांग-ओक) के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपनी पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने कोरियाई प्रतिनिधि मंडल का अंग वस्त्र एवं प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महापौर ने रानी हो मेमोरियल पार्क के विकास में हर संभव सहयोग का वादा किया। हाल ही में स्मारक नगर निगम ने पर्यटन विभाग से हस्तगत किया है।

कोरिया गणराज्य का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल इंचियोन ली क्वान एसोसिएशन के अध्यक्ष ली जिन ओके के नेतृत्व में अपनी मातामही रानी हो से जुड़ी स्मृतियों को ताजा करने मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। यहां महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अपनी पत्नी श्रीमती राजलक्ष्मी त्रिपाठी के साथ उनका स्वागत किया। दुभाषिया के माध्यम से हुई बातचीत में प्रतिनिधि मंडल ने रानी हो मेमोरियल पार्क में पूजा स्थल के विकास की आवश्यकता जताई।

महापौर ने स्मारक के विकास में हर संभव सहयोग का वादा किया। उन्होंने इसके लिए भारतीय दूतावास के माध्यम से पत्राचार करने का सुझाव दिया। कोरियाई प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि आगामी 06 अक्टूबर को सौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रानी हो को नमन करने अयोध्या आएगा। उन्होंने अप्रैल में दक्षिण कोरिया में हो रहे कार्यक्रम में आने का निमंत्रण महापौर को दिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya