Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गया आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस

-सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर शान से फहराया तिरंगा


अयोध्या। आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस को मण्डल एवं जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि आजादी के हम 76 वर्ष पूर्ण कर लिये है तथा 77वें वर्ष में प्रवेश कर रहे है। स्वतंत्रता दिवस सम्बंधी मुख्य कार्यक्रम जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति, जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये। राजकीय इंटर कालेज में मंत्री ने जनपदवासियों एवं देशवासियों को अमृत काल की पावन बेला पर 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी विकास परियोजनाओं तथा जनपद अयोध्या पूर्ण एवं चल योजनाओं की जानकारी दी।


मंत्री ने बताया कि जिले में रू0 80.84 करोड़ की लागत से राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह हेतु राम की पैड़ी का रिमॉडलिंग का कार्य कराया गया है। रू0 74.05 करोड़ की लागत से अयोध्या शहर में पुर्नगठन सीवरेज का कार्य। रू0 69.60 करोड़ की लागत से दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड अयोध्या में नवीन ग्रीन फील्ड डेयरी प्लान्ट (क्षमता 50000 लीटर प्रति दिन) का निर्माण कार्य किया गया है। रू0 54.56 करोड़ की लागत से नगर निगम अयोध्या पेयजल योजना फेज-3 स्थित का निर्माण कार्य। रू0 54.37 करोड़ की लागत से दर्शननगर भरत कुण्ड मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य। रू0 39.63 करोड़ की लागत से गुप्तार घाट से जमथरा घाट तक तटबंध का निर्माण एवं पूर्व में निर्मित हरिश्चन्द्र उदया तटबंध पर रेस्टोरेशन का कार्य। रू0 37.89 करोड़ की लागत से अयोध्या सीवरेज योजना फेज-2 का निर्माण कार्य। रू0 37.11 करोड़ की लागत से सरयू नदी के गुप्तार घाट पर पक्के घाट का निर्माण कार्य कराया गया है। रू0 23.29 करोड़ की लागत से पुलिस विभाग के ट्रांजिट हास्टल का निर्माण कार्य। रू0 21.92 करोड़ की लागत से क्वीन हो मेमोरियल पार्क अयोध्या का निर्माण कार्य कराया गया है। रू0 20.79 करोड़ की लागत से 100 शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज, अयोध्या का निर्माण कार्य कराया गया है। रू0 19.02 करोड़ की लागत से भजन संध्या स्थल अयोध्या का निर्माण कार्य कराया गया है। रू0 15.95 करोड़ की लागत से 50 शैय्या चिकित्सालय मिल्कीपुर (देवगांव) का निर्माण कार्य कराया गया है। रू0 15.47 करोड़ की लागत से अर्न्तराष्ट्रीय बस अड्डे का कार्य कराया गया है। रू0 14.24 करोड़ की लागत से जन सुविधाओं का विकास कार्य (फेज-1) कराया गया है। रू0 12.35 करोड़ की लागत से अयोध्या स्थित अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी में डिजिटल इण्टरवेन्शन का कार्य किया गया है। इसी क्रम में जनपद में प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनायें जिसमें 7413.21 करोड़ की लागत से चैरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का सुधार एवं विकास-एनएच 227 बी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। रू0 3935.00 करोड़ की लागत से सोहावल से नवाबगंज होते हुए विकमजोत तक बाईपास/रिंग रोड का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। रू0 3000.00 करोड़ की लागत से नव्य अयोध्या के अन्तर्गत ग्रीन फील्ड टाउन शिप का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 1600.00 करोड़ की लागत से एन0एच0 330-ए जगदीशपुर अयोध्या परियोजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 1530.00 करोड़ की लागत से एन.एच. आई. द्वारा एन.एच.330 ए अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग (फोरलेन ) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 1441.00 करोड़ की लागत से जनपद अयोध्या में हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में परिवर्तित कर इसे मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या के नाम से विकसित किया जा रहा है। रू0 1140.24 करोड़ की लागत से चैदहकोसी परिकमा मार्ग के चार लेन पर चैड़ीकरण एवं निस्तारीकरण का कार्य। रू0 1116.09 करोड़ की लागत से अकबरपुर से अयोध्या होते हुए बाराबंकी तक 161 कि.मी. रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। रू0 797.69 करोड़ की लागत से सआदतगंज से नया घाट तक (श्रीराम पथ) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 473.22 करोड़ की लागत से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चैड़ीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य। रू0 393.78 करोड़ की लागत से जनपद अयोध्या में अयोध्या बसखारी मार्ग का फोरलेन का निर्माण कार्य निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 245.64 करोड़ की लागत से राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय अयोध्या कॉलेज के परिसर एवं चिकित्सा सुविधा का कार्य कराया जा रहा है। रू0 243.85 करोड़ की लागत से नगर निगम अयोध्या सीवरेज योजना डिस्ट्रिक्ट-1 पार्ट-1 का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 240.87 करोड़ की लागत से अयोध्या रेलवे स्टेशन का विकास कार्य। रू0 240.00 करोड़ की लागत से अयोध्या नगर के अवशेष उपरिगामी विद्युत तारों को भूमिगत कराने का कार्य कराया जा रहा है। रू0 221.66 करोड़ की लागत से अयोध्या छावनी क्षेत्र की नालियों का इटरसेप्शन एण्ड डाइवर्जन का निर्माण कार्य। रू0 132.87 करोड़ की लागत से अयोध्या अयोध्या-बिल्लहरघाट बंधा मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य कराया जा रहा है। रू0 122.21 करोड़ की लागत से एन0एच 27 बाईपास महोबरा बाजार रेल सम्पार संख्या-111-बी पर चार लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य। रू0 114.97 करोड़ की लागत से अयोध्या-अकबरपुर बसखारी मार्गपर प्रस्तावित गोसाईगंज फोर लेन बाईपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 114.60 करोड़ की लागत से अयोध्या में रेल सम्पार सं0-121 बी (मोदहा) पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। रू0 92.70 करोड़ की लागत से चैदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर सूर्यकुण्ड सम्पार सं0-105 पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण। रू0 89.25 करोड़ की लागत से अयोध्या में सम्पार संख्या-107ए/2टी, एन0एच0-30 (दर्शननगर के पास) पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य। रू0 73.40 करोड़ की लागत से 06 प्रवेश द्वार और सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। 70.08 करोड़ की लागत से अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग हल्कारा का पुरवा संख्या-108 एसी पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। 69.36 करोड़ की लागत से अयोध्या- अकबरपुर मार्ग पर सम्पार संख्या-118-ए (फतेहंगज) पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य। रू0 66.44 करोड़ की लागत से अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 65.40 करोड़ की लागत से धर्मपथ के चैड़ीकरण एवं निस्तारीकरण का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। रू0 62.92 करोड़ की लागत से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बड़ी बुआ रेलवे कासिंग सं0-112 पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य। रू0 62.84 करोड़ की लागत से अयोध्या में टेढ़ी बाजार चैराहा (पश्चिम) वाहन पार्किंग एवं दुकानों का निर्माण कार्य। रू0 62.78 करोड़ की लागत से अयोध्या कैंट से अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुमानगढ़ी होते हुए श्रीराम जन्म भूमि तक भक्ति पथ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 60.71 करोड़ की लागत से अयोध्या-अकबरपुर बसखारी मार्गपर प्रस्तावित मयाबाजार फोर लेन बाईपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 44.98 करोड़ की लागत से एन0एच0-27 बाईपास महोबरा बाजार से होते हुए टेढ़ी बाजार श्रीराम जन्मभूमि तक फोर लेन मार्ग का निर्माण। रू0 39.63 करोड़ की लागत से गुप्तार घाट से जमथरा घाट तक तटबन्ध का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 39.43 करोड़ की लागत से सुग्रीव किला से श्रीराम जन्म भूमि मंदिर मार्ग (श्रीराम जन्म भूमि पथ) निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 37.08 करोड़ की लागत से अयोध्या में कलेक्ट्रेट के निकट स्मार्ट वाहन पार्किंग एवं दुकानों का निर्माण कार्य। रू0 28.32 करोड़ की लागत से अयोध्या पंचकोसी एवं चैदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर सार्वजनिक सुविधाओं का विकास एवं इंटरपीटेशन वॉल का निर्माण कार्य। रू0 24.50 करोड़ की लागत से टेढ़ी बाजार चैराहा (पूर्वी) वाहन पार्किंग एवं दुकानों का निर्माण कार्य। रू0 23.08 करोड़ की लागत से अयोध्या में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला तथा मण्डलीय कार्यालय भवन का निर्माण कार्य। रू0 21.68 करोड़ की लागत से अयोध्या पंचकोसी परिकमा मार्ग पर स्थित पर्यटन स्थलों का विकास/निर्माण कार्य। रू0 21.24 करोड़ की लागत से चैदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित 06 पर्यटन स्थलों का निर्माण कार्य। रू0 20.64 करोड़ की लागत से चैरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित 06 आश्रमों का निर्माण कार्य। रू0 20.56 करोड़ की लागत से चैरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित 11 पर्यटन स्थलों (कुण्ड़ों) का निर्माण कार्य। रू0 20.17 करोड़ की लागत से अयोध्या सुल्तानपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग (एन0एच0-330) से एयरपोर्ट तक फोर लेन सड़क का नव निर्माण कार्य। रू0 17.22 करोड़ की लागत से अवध बस स्टैण्ड के निकट राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत आश्रय गृह का निर्माण कार्य। रू0 16.82 करोड़ की लागत से अयोध्या शोध संस्थान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू0 15.07 करोड़ की लागत से मुक्ति/बैकुंठ धाम का सम्वर्धन एवं विकास कार्य। रू0 14.42 करोड़ की लागत से अयोध्या जलकल अमानीगंज में वाहन पार्किंग एवं दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।


इस कार्यक्रम में विभिन्न कस्तूरबागांधी विद्यालय, परिषदीय/माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा राष्ट्रप्रेम एवं देश प्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत विभिन्न लोकगीत, राष्ट्रगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहन प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।


मण्डल स्तर का कार्यक्रम मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित किया गया, वहां पर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने ध्वजारोहण किया तथा ध्वज की सलामी ली। उक्त अवसर पर मंडलायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारी आजादी, त्याग, बलिदान, संघर्षो आदि से मिली है हम इसको बनाये रखने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें। आजादी की सही अर्थों में मायने आज के हम उन देशों से प्राप्त कर सकते है जिन देशों में क्रूर शासकों का शासन है इसलिए हम सभी गरीबों की सेवा में पूरी तत्परता से कार्य करें तथा जिन समस्याओं को लेकर आम जनमानस आप सभी के मध्य आये उनकी सहायता पूर्ण मानवीय संवेदना के साथ करें। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की मण्डल एवं जनपद वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, उप सूचना निदेशक डा0 मुरलीधर सिंह ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर प्रभारी उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या आर0एस0 पांडेय, कार्याधिकारी अविनाश पांडेय, विशेष कार्याधिकारी सच्चिदानन्द सिंह, पवन कुमार सहित आयुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जिलाधिकारी नितीश कुमार ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। उसके उपरांत जीआईसी में मंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के संदेश के सजीव प्रसारण को सुना। तदोपरांत 10ः15 बजे जीआईसी में मंत्री ने ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया तथा कलेक्ट्रेट व शहीद उद्यान में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र प्रदान कर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों तथा देश के लिए अपना सर्वोत्तम बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए देश एवं प्रदेश को उनके सपनों का भारत बनाने, तीव्र गति से देश को आगे ले जाने हेतु समावेशी विकास करने को कहा। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित कर पर्यावरण संतुलन भी बनाए रखने को कहा तथा जल संचयन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में शिला फलकम का लोकार्पण किया तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व समस्त अपर जिलाधिकारी गण द्वारा अमलतास व हरसिंगार के वृक्ष रोपित किये गये। इसी प्रकार जिला जज गौरव श्रीवास्तव ने जिला न्यायालय में, पुलिस महानिरीक्षक ी प्रवीण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर आदि वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कर ध्वज की सलामी ली। सभी सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों पर प्रातः 10ः15 बजे ध्वजारोहण किया गया तथा ध्वज की सलामी ली गयी।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए घाटों पर मार्किंग का कार्य शुरू

About Next Khabar Team

Check Also

अवध विवि की गठित समितियों ने दीपोत्सव के कार्यो में लाई तेजी

-मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अवध विवि दीपोत्सव में तोड़ेंगा पिछला रिकार्ड अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.