गहमागहमी के बींच सम्पन्न हुआ फैजाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-90 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, कड़ी सुरक्षा के बींच बुधवार को होगी मतगणना


अयोध्या। भारी गहमागहमी व शोर शराबे के बींच फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। मंगलवार को हुए चुनाव में 90 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी के साथ प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष व महामंत्री समेत 12 पदों पर हुए चुनाव में 45 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया है। मतगणना बुधवार को सुबह 9 बजे से आचार्य नरेन्द्रदेव सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बींच होगी। मतगणना कार्यकारिणी ए के पदों से शुरू होगी।

फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव 2025-26 शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो गया है। कड़ाके की ठंड व गलन के बींच 2278 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल वोटों की संख्या लगभग 2500 थी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी सूर्य नाराराण सिंह ने बताया कि मतगणना बुधवार को 9 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बींच शुरू होगी।

मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बींच फैजाबाद बार एसोसिएशन के 12 पदों के लिए हुए मतदान साढ़े आठ बजे से आचार्य नरेन्द्र देव सभागार में शुरू हुआ। इसके लिए 30 बूथ बनाये गये थे। मतदान शुरू होने के दो घंटे तक मतदान धीमा रहा। इसके पश्चात लंच के डेढ़ बजे तक मतदान स्थत पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गयी। प्रत्याशियों के समर्थक मतदान स्थल के दो फलांग दूरी पर दोनों तरफ खड़े थे और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रंग बिरेंगे पम्पलेट देकर वोट मांग रहे थे।

इन समर्थकों द्वारा वरिष्ठ मतदाताओं का हाथ-पैर जोड़कर वोट मांगते देखा गया। लंच डेढ़ से दो बजे तक रहा। तत्पश्चात फिर मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। विभिन्न पदों के प्रत्याशी मतदान स्थल से काफी दूर खड़े दिखाई दिये। मंगलवार को हुए मतदान में 2500 मतदताओं में से कुल 2278 वोट पड़े। एक मतदाता तीन अलग-अलग पर्चियों से वोट डाल रहे थे जिन्हें निरस्त किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशियों में कालिका प्रसाद मिश्र, सूर्यभान वर्मा, बब्बन प्रसाद चौबे, वाई.वी. मिश्र व जुगुल किशोर मिश्र के बींच कांटे की टक्कर रही। वही उपाध्यक्ष पद पर रणधीर यादव, अंजनी कुमार मिश्र उर्फ प्रभु, राजेश उपाध्याय, धनुष श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह मुन्ना के बींच कड़ा संघर्ष रहा।

इसे भी पढ़े  एईएसएल ने भारतीय सेना के साथ किया एमओयू

प्रतिष्ठापूर्ण महामंत्री के पद पर प्रदीप कुमार चौबे, शैलेन्द्र जायसवाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, अजय वर्मा, श्री प्रकाश दूबे, राजेश यादव के बींच टक्कर रहा। कोषाध्यक्ष के पद पर राजेन्द्र कुमार तिवारी, अशोक कुमार दूबे, महेन्द्र तिवारी व जय प्रकाश पाल के बींच कड़ा मुकाबला रहा। संयुक्त मंत्री प्रथम के पद पर मनोज कुमार सिंह व संतोष कुमार के बींच अंतिम समय तक मुकाबला रहा। संयुक्त मंत्री द्वितीय के पद पर अखण्ड प्रताप यादव, पियूषमय त्रिपाठी व अजय श्रीवास्तव के बींच त्रिकोणात्मक संघर्ष अन्तिम समय तक रहा। कार्यकारिणी ए के पद पर रामचन्द्र यादव, पंकज द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद सिंह, रामजी गुप्ता व हरीराम शुक्ला के बींच कड़ा मुकाबला रहा।

कार्यकारिणी ए के पद पर ब्रदी प्रसाद यादव, अभय प्रताप सिंह, विजय नारायण तिवारी व कौशल किशोर के बींच कड़ा संघर्ष देखा गया। कार्यकारिणी सी के पद पर रूद्र प्रकाश मिश्र, सलीम नैयर, अमित कुमार वर्मा, अमित कुमार तिवारी, गोपाल त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी व प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के बींच कड़ा संघर्ष रहा।

मतदान के दौरान एलडर्स कमेटी के चेयरमैन घनश्याम उपाध्याय, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, सदस्य पूर्णिमा सिंह, लकी पाण्डेय के अलावां मतदान अधिकारी राज कपूर सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, आलोक खरे, कृष्ण मोहन सिंह, आलोक कुमार सिंह, शैलेष पाण्डेय, संजीव दूबे, आनन्द श्रीवास्तव, कैलाश बिहारी पाठक, आशीष कुमार तिवारी, अरविंद पाण्डेय, संजीव अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, नरेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल, कप्तान सिंह, आत्मजीत यादव, रत्नेश सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya