केन्द्र व प्रदेश की सरकार के सभी कार्य पारदर्शी व जवाबदेह : जे.पी.एस राठौर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज में आयोजित हुआ भाजपा काक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा में स्थित दशरथ वाटिका पर आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार के सभी कार्य पारदर्शी व जवाबदेह है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया गया। सरकारी नौकरी में पूरी तरह पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां की गयी। यह सुशासन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि कोविड की विषम परिस्थितियों में गरीबों की जरुरतों का ख्याल सरकार ने रखा। निःशुल्क राशन उन्हें उपलब्ध कराया गया। भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सराहनीय कार्य किया। राशन किट, दवाएं उपलब्ध कराने के साथ प्रवासी मजदूरों के लिए भाजपा के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गयी।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। बेहतर सड़के, अंतराष्ट्रीय मानको से युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट की सुविधा श्रद्धालुओं व पयर्टको उपलब्ध करायी जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कानून व्यवस्था को पटरी पर लाकर आर्थिक रुप से मजबूत राज्य के रुप में स्थापित किया। सुरक्षा व सुशासन की वजह से निवेशकों की पसंद उत्तर प्रदेश बन रहा है।

इस अवसर पर विधायक गोरखनाथ बाबा, पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक शोभनाथ वर्मा, ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह व दिनेश वर्मा, लक्ष्मी जायसवाल, राममोहन भारती, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक वर्मा, महेन्द्र मिश्रा, वीरभान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, घनश्याम पाण्डेय, दानबहादुर सिंह, रामशंकर सिंह, राम निहाल निषाद, सियाराम सरार्फ, अमर बहादुर सिंह, प्रदीप जायसवाल, प्रवेश मिश्रा मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya