अडाणी पर लगे आरोपों की हो जांच : अखिलेश यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कहा-केंद्र सरकार आडाणी पर लगे आरोपों को कर रही नजरअंदाज

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर प्रेस वार्ता करके अमेरिकी संस्था द्वारा उद्योगपति अदानी पर लगाए जा रहे हैं आरोपों के जांच की मांग की। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा केंद्र सरकार को उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर अदाणी को बचाने का आरोप लगाते हुए इसे भ्रष्टाचार का बेहद खतरनाक खेल करार दिया और कहा कि इसमें हार हमेशा जनता की होगी। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों से कांग्रेस ने बार-बार इस मुद्दे को उठाया है। वे (अदाणी और कंपनी) भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके खिलाफ कुछ भी बयान नहीं देते। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के पास ईडी, सीबीआई है। इन सभी एजेंसियों के बावजूद कोई जांच क्यों नहीं की जा रही है?

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कांग्रेस लगातार अडानी और इससे जुड़े घपलों की जांच की बात कह रही है, लेकिन नरेंद्र मोदी पूरी ताकत से अडानी को बचाने में लगे हैं। वजह साफ है- अडानी की जांच होगी तो हर कड़ी नरेंद्र मोदी से जुड़ेगी। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,बृजेश रावत, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, विजय श्रीवास्तव मटरू, उमेश उपाध्याय, अशोक कनौजिया आदि सम्मिलित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya