-जिला अस्पताल में कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त मोर्चा का हुआ गठन
अयोध्या। जिला अस्पताल में बुधवार को कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। राजकीय फार्मासिस्ट महासंघ अयोध्या के अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता व देखरेख में संयुक्त मोर्चा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अयोध्या के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इसके बाद उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। अजय प्रताप सिंह अध्यक्ष व डॉ. आशीष श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित हुए।
दोपहर दो बजे के करीब परिसर में चिकित्सीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के सम्बोधित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई, जिसमें कई संगठनों के पदाधिकारी ने भाग लिया है। यह निर्णय लिया गया है कि कर्मचारियों-अधिकारियों के समस्याओं के त्वरित निदान के लिये संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है।
इस संगठन का कार्य कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित अधिकारी से त्वरित निदान के लिये किया जा रहा है। इसमें रामबली गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृपाशंकर चौधरी, बिमला गौतम, पूनम गुप्ता व किरन पांडेय उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता सह संयोजक, संजीव गुप्ता व अनिल सिंह उपमंत्री, संदीप सिंह व अरविन्द दूबे संयुक्त मंत्री, आरबी सिंह संगठन, ओमप्रकाश तिवारी कोषाध्यक्ष, अनय दूबे सम्प्रेक्षक, प्रभाशंकर द्विवेदी संयोजक व सत्यप्रकाश चौधरी संरक्षक की भूमिका में रहेंगे।