नहर झाड़ी में फंसा मिला युवती का सड़ा-गला शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

शिनाख्त में जुटी पुलिस

मिल्कीपुर। अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शव विच्छेदन गृह भेज दिया । कुमारगंज थाना क्षेत्र में स्थिति शारदा सहायक यूनाइटेड ब्रांच नहर में गुरूवार की सुबह करीब दस बजे बेनीदत्त गांव के पास नहर में ग्रामीण ने लगभग एक 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव झाड़ियों में फसा देख कर इसकी सूचना डायल हंड्रेड पुलिस को देते हुए इलाकाई कुमारगंज पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज चिलबिली हरेकृ्ष्ण, कांस्टेबल पिन्टू यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से निकालकर पंचायत नाम भराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज हरेकृ्ष्ण ने बताया कि युवती की लाश पूरी तरह सड़ी हुई थी इससे यह प्रतीत हो रहा था कि लगभग एक सप्ताह पुरानी लाश थी।

इसे भी पढ़े  नगर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय नए भवन में स्थापित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya