सत्ता दल के नेताओं के सामने प्रशासन लाचार : सूर्यकांत पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

किसी सरकार में जिला प्रशासन की इतनी लाचारी जनता के लिए बहुत चिंता जनक

अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि जनपद का प्रशासन सत्ता दल के नेताओं के सामने बेबस और लाचार है। प्रशासन अपने ही आदेशों का पालन कराने में नाकाम है। जीआईसी में चल रहा तथाकथित सांस्कृतिक आयोजन पूरी तरीके व्यापारिक और अवध की सांस्कृतिक पहचान के बिपरीत अवैध आयोजन हैं।
श्री पाण्डेय ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति ने जिस आयोजन की अनुमति निरस्त कर दिया है, उसे अबाध चलाया जाना प्रशासन की बेबसी और लाचारी का ज्वलंत उदाहरण है। किसी सरकार में जिला प्रशासन की इतनी लाचारी जनता के लिए बहुत चिंता जनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैरव्यवसायिक आयोजन के नाम पर जनप्रतिनिधियों द्वारा खुलेआम लूट का यह शर्मनाक आयोजन जनपद के इतिहास में कलंक है। इस आयोजन से जिले में सांस्कृतिक आयोजन करने वालों के लिए नैतिक संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने आयोजन के अबाध संचालन के जिम्मेदार तय करके दंडित किए जाने की मांग किया है।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya