मान सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार,कार बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद की पूराकलन्दर थाना पुलिस ने सपा नेता राजा मान सिंह गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके पास से डकैती से हासिल रकम से खरीदी गई कार बरामद हुई है। पीड़ित ने इसके खिलाफ इसी माह थाने पर जमीन दिलाने के नाम पर 31 लाख की डकैती समेत बलवा-मारपीट,गाली-गलौच,धमकी,धोखाधड़ी और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि दर्ज मामले में एएसपी शुभम जैन और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने रग्घुपुर मोड़ से विवेक प्रताप यादव उर्फ विवेक प्रताप सिंह (26 वर्ष) निवासी लदपुरवा सिकन्दरपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया है। इसके पास से वारदात से हासिल रकम से खरीदी गई बिना नंबर प्लेट की कार बरामद हुई है।

पकड़े गए विवेक प्रताप यादव के खिलाफ पूराकलंदर थाने में पहले से गैंगेस्टर, और जमीन दिलाने के नाम पर लूट-डकैती के कुल तीन मामले दर्ज मिले हैं। जबकि कन्नौज जिले में गबन,लखनऊ में गाली-गलौच और मारपीट तथा जालौन में धोखाधड़ी, कूटरचना व आईटी एक्ट का एक-एक मामला दर्ज मिला है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवा पुलिस ने चालान किया है।

इसे भी पढ़े  ट्रक में भिड़ी डीसीएम, डीसीएम चालक की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya