नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद की कोतवाली रुदौली पुलिस ने किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने दर्ज मुकदमें में चालान किया है। शुक्रवार को सीओ रुदौली संदीप सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुदौली पुलिस ने रेलवे स्टेशन रूदौली से .अनिल कुमार निवासी ग्राम हरिहरपुर बलैया कोतवाली रूदौली को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पीड़ित किशोरी के परिवार की ओर से शिकायत दी गई थी और शिकायत पर पुलिस ने दुराचार व धमकी तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। दर्ज मुकदमें की विवेचना में जुटी पुलिस को इसकी तलाश थी।

इसे भी पढ़े  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रामलला के दरबार में नवाया शीश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya