साइबर ठगी के शिकार दो लोगों को लौटाए गए 460,999 रुपये

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। साइबर ठगी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पूराकलंदर थाना पुलिस ने दो पीड़ितों के कुल 45,999 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायतों दर्ज कराई थी।

पुराकलंदर थाना के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि एक शिकायत में अज्ञात साइबर ठग ने पीड़ित के व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजकर मोबाइल को हैककर उसके क्रेडिट कार्ड से 44,999 रुपये की साइबर ठगी कर ली थी।

वहीं दूसरे मामले में व्हाट्सऐप के जरिए एपीके फाइल भेजकर यूपीआई से 1,000 रुपये का साइबर फ्रॉड किया था। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करें और व्हाट्सऐप या अन्य माध्यमों से प्राप्त किसी भी संदिग्ध एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। बैंकिंग अथवा यूपीआई से जुड़ी जानकारी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में 5 सितम्बर को होगा आइसा का जेन जी राइजिंग महाजुटान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya