-कहा-बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
अयोध्या। रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम ने बोलते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर केंद्र की मोदी सरकार ने बिल्कुल चुप्पी साध रखी है और मोदी जी अपने मित्र अडानी को व्यापार में नुकसान से बचाने के लिए बांग्लादेश सरकार से, अनिल प्रजापति जिला अध्यक्ष ने कहा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं स क्या अदानी का व्यापार और बांग्लादेश को झारखंड की बिजली सप्लाई इस चुप्पी की वजह है इस दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया एवं राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया।जिलाध्यक्ष एडवोकेट ने कहा कि आम आदमी पार्टी बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस अवसर पर जिला महासचिव सुनील कुमार मौर्य , यूके द्विवेदी गायत्री मिश्रा हर्षवर्धन कोरी मनोज मिश्रा विद्या वर्मा गुड़िया राईन राजीव पाठक मोहम्मद इसराइल संदीप पटेल शारजाह मोहित महाराज मास्टर विनोद रावत हैदर अली नीलेश चतुर्वेदी स्वर्णिम वर्मा रामजी वर्मा संजय पाठक आदि उपस्थित थे।