डबल इंजन की सरकार में हो रहा संस्कृति व विकास का अनूठा मेल : वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में विधायक ने सुनी समस्याएं

अयोध्या। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के कैम्प कार्यालय रिकाबंगज में आयोजित जनता दर्शन में ग्राम कुम्हिया कुशमाहा के निवासियों ने विधायक से मुलाकात किया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के दौरान उनके घर व जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया था। जिसके एवज में शासन द्वारा घर बनाने के लिए अचारी का सगरा दर्शन नगर के समीप भूमि आवंटित की गई थी।

उनका आरोप है कि तत्समय अधिकारियों ने 8.50 मी. सड़क से छोड़ कर घर बनावाने को कहा गया था। इतना छोड़ कर घर बनवाया। परन्तु अब 4 मी. और छोड़ कर निर्माण करने की बात अधिकारियों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियन्ता एसपी भारती से फोन से वार्ता कर मामले के निस्तारण का निर्देश दिया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अधिशाषी अभियन्ता को बिना किसी का नुकसान हुए मामले को निस्तारित करने के लिए कहा गया है। विकास कार्यों से किसी का नुक्सान न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और विकास का अनूठा मेल डबल इंजन की सरकार में हो रहा है।

अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजते हुए अयोध्या में नित नए विकास कार्य हो रहे है। अयोध्या को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया गया है। पूववर्ती सरकारों में उपेक्षित रामनगरी डबल इंजन की सरकार में अपनी महिमा व गरिमा के अनुसार अपने वैभव को प्राप्त कर रही है। जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं को लेकर आए लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को विधायक ने निर्देशित किया।

इसे भी पढ़े  महापौर ने नाला व सड़क निर्माण का दिया भरोसा

विधायक से मिलने वालों में कुशमाहा निवासी रामजी सोनी, बैजनाथ, सुग्रीव यादव, राम कुमार, सूरज यादव, शम्भूनारायण, मदन लाल, रामनाथ सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya